फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता खुद सांप्रदायिक, स्वामी प्रसाद ने सपा का बेड़ा गर्क किया : कृष्णम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद सांप्रदायिक हैं। उनको बताना चाहिए कि सीएए में बुराई क्या है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर शनि की साढ़े साती है। वह जहां जाएंगे सत्यानाश करेंगे। उन्होंने सपा का बेड़ा गर्क कर दिया है। पूरा विपक्ष कन्फ्यूज होकर राहुल गांधी की तरह बात कर रहा है, लेकिन देश मोदी के साथ है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएए का विरोध कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सीएए कानून बनाने पर भाजपा को सांप्रदायिक बताया। आचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि आखिर सीएए में बुराई क्या है। सरकार कह रही है कि सीएए कानून से भारत में पैदा हुआ कोई नागरिक प्रभावित नहीं होगा। इस कानून से कोई नुकसान नहीं होगा तो कानून का विरोध क्यों कर रहा है। भारत के लोकतंत्र की कैसी विडंबना है कि सारा विपक्ष राहुल गांधी की तरह बात कर रहा है। जबकि सशक्त और समझदार विपक्ष होना चाहिए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। अमेठी व रायबरेली पर कांग्रेस द्वारा कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं करने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका को हार का डर सता रहा है। उन्होंने सीएए के सवाल पर कहा कि वह देश के साथ हैं और देश मोदी के साथ है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें