फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक को दिमागी चेकअप कराने की जरूरत : सांसद

Sat, 11 Mar 2023 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व विधायक कमल मलिक के शब-ए-बरात और होली पर बधाई देने के बयान पर सांसद कुंवर दानिश अली ने पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि कमल मलिक को दिमागी चेकअप कराने की जरूरत है। हम बधाई भी देते हैं और सेलिब्रेशन भी करते हैं। मेरे द्वारा पहले दिन शब ए बरात की बधाई दी गई जबकि दूसरे दिन होली की बधाई दी गई है। होली शब ए बारात के अगले दिन थी। वैसे हमें इन जैसे लोगों को प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है। ये लोग घटिया सोच रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये खुद बताएं कि दूसरे के त्योहारों पर बधाई क्यों नहीं देते। हमने पिछले दिनों का 5 हजार लावारिस अस्थियों का विसर्जन किया है। ऐसे लोगों की बयानबाजी पर मीडिया को भी ध्यान रखना चाहिए। मालूम रहे कि बृहस्पतिवार को पूर्व भाजपा विधायक कमल मलिक ने सांसद कुंवर दानिश अली के शब-ए-बरात पर बधाई देने पर कटाक्ष किया था। इसके बाद सांसद कुंवर दानिश अली ने शुक्रवार को अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें