फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को हर हाल में उपलब्ध कराएं अधिगृहीत किए गए वाहन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में होने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति परिसर से रवाना किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने 23 अप्रैल को सभी अधिगृहीत वाहनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। पाेलिंग पार्टियों एवं चुनाव सामग्री को लेकर रवाना होने वाले सभी वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां गुलड़िया रोड स्थित मंडी परिसर से रवाना की जाएंगी। लिहाजा डीएम राजेश कुमार त्यागी ने सभी अधिगृहीत वाहनों को 23 अप्रैल को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते वाहनों में सुरक्षा संयंत्र एवं जीपीएस समय से फिट किए जा सके। कहा कि निर्वाचन कार्य को संपन्न कराना सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का न केवल कर्तव्य है, बल्कि कानूनी रूप से भी सभी का उत्तरदायित्व है। समय से अधिगृहीत वाहनों को उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि चुनाव के लिए 1500 वाहनों को अधिगृहीत किया गया है। जिले भर की स्कूल की बसों के अलावा सड़कों पर चलने वाली प्राइवेट बसें भी शामिल हैं। वहीं, हल्के वाहनों में जनपद अमरोहा में संचालित समस्त जीप, सूमो, बोलेरो, ईको, जायलो, इनोवा, मैक्स, मैजिक आदि वाहनों को भी अधिग्रहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें