फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान पर पैनी नजर रखें माइक्रो ऑब्जर्वर : प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव के लिए प्रेक्षकों ने रविवार को मतदान के लिए चले रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। कहा कि चुनाव के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान पर पैनी नजर रखें। ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर निष्पक्ष रूप से मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराएं।
विज्ञापन

लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में माइक्रो ऑब्जर्वर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण का तीनों प्रेक्षकों ने निरीक्षण किया। पुलिस प्रेक्षक दीपक पांडेय ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनकी जिम्मेदारी के बारे में आगाह करते हुए कहा कि निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बिना किसी का पक्ष लिए हुए स्वतंत्र रूप से मतदान कराएं। सामान्य प्रेक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर को उनकी जिम्मेदारियों को समझाते हुए कहा कि उन्हें अपनी रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में भरकर सामान्य प्रेक्षक को देनी होगी। वह मतदान पर पैनी नजर रखें। कहा कि मतदान के दौरान सभी फीडबैक प्रेक्षक को देने होंगे। वह मतदान की प्रक्रिया को भलीभांति रूप से समझ लें। कहा कि मतदान से जुड़े सभी लोग निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान व्यय प्रेक्षक अश्विन कुमार धनरूप, डीएम राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ ए के मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें