फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धूमधाम से निकाली गई महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर में महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट स्थित दिल्ली वालों के आवास से महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के द्वारा बाबा गंगा मन्दिर बड़ा बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन की झांकी में योगेश चंद्र सर्राफ रहे। जबकि अन्य झांकियों में राधा के स्वरूप में नव्या, कृष्ण भगवान के स्वरूप में दिव्यांशी, सीता माता के रूप में आकृति, दुर्गा माता के रूप में रिद्धि, विष्णु भगवान के रूप में अध्विक, दुर्गा के रूप में तनीषा, महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में अरनव, सीता माता के रूप में नंदनी, हनुमान के रूप में चित्रांश, राधा जी के रूप में आराध्य आदि समेत अन्य देवी-देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान अग्रवाल समाज के संरक्षक डाॅ. अनिल रायपुरिया, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सर्राफ, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री सलिल नाथ गोयल, शोभा यात्रा मुख्य संयोजक राजनाथ गोयल, डाॅ. दीपक अग्रवाल, अभय आर्य, अध्यक्ष स्वागत समिति विष्णु दयाल अग्रवाल, निर्देशक मंडल से डाॅ. अनुराग गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें