फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड के विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने का मौका 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद के विभिन्न कक्षाओं के सालाना परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सोमवार से वेबसाइट खुल गई है। हालांकि वेबसाइट की स्पीड धीमी रही। इसके चलते मदरसा संचालक हलकान रहे। कोषागार में सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल के लिए 30 जनवरी तक परीक्षा शुल्क जमा करना है। प्रधानाचार्यों को 31 जनवरी पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरना है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने बताया कि सालाना परीक्षा फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले छात्रों का निर्धारित प्रारूप पर सूचना देनी है। जिसमें उन्हें विभिन्न तरह की जानकारी दर्ज करनी है। उन्होंने बताया कि मदरसा संचालकों को छात्रों के फॉर्म को चार फरवरी तक पोर्टल पर लॉक करना है। मालूम हो कि संस्थागत छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क में अंतर है, जिसमें सेकेंडरी में 60 रुपये, सीनियर सेकेंडरी में 100 रुपये, कामिल में 130 रुपये और फाजिल में 160 रुपये का अंतर है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सेकेंडरी के लिए 110 रुपये, सीनियर सेकेंडरी के लिए 130 रुपये, कामिल के लिए 160 रुपये और फाजिल के लिए 190 रुपये का शुल्क है। वहीं व्यक्तिगत स्तर के छात्र छात्राओं के शुल्क में 110, 120, 210 रुपये और 230 रुपये तक का अंतर है। व्यक्तिगत स्तर की छात्राओं को सेकेंडरी के लिए 180 रुपये, सीनियर सेकेंडरी के लिए 210 रुपये, कामिल के लिए 290 रुपये और फाजिल के लिए 300 रुपये शुल्क जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें