फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय सर्व समाज के पथ प्रदर्शक रहे : योगेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में योगेंद्र शर्मा ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण के साथ हिंदू धर्म के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में श्री बाबा गंगानाथ मंदिर में आयोजित पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर विचार गोष्ठी के अवसर पर व्यक्त किए। दीप प्रज्वलन के बाद मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर अतिथियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। पंडित सुशील शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों का गौरव कहे जाने वाले मदन मोहन मालवीय एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी दोनों ही भारत रत्न से सम्मानित विभूतियां हैं। पंडित सीताराम बंधु ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय वास्तव में ब्राह्मणों का ही प्रतिनिधित्व नहीं करते थे। कार्यक्रम का संचालन पंडित मनु शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित पवन कौशिक, आशुतोष त्रिवेदी, अजेंद्र भूषण शुक्ला, उपेंद्रनाथ त्रिवेदी, वरुण त्रिवेदी, वीरेंद्र कुमार पाठक, अरविंद पाराशर, अभिषेक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें