फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन से कटकर मजदूर की मौत, हंगामा

Thu, 07 Dec 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला कौशाम्बी पेपर मिल में मजदूर की मौत के बाद पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नगर के हाईवे स्थित कौशांबी पेपर मिल में मंगलवार रात दो बजे एक मजदूर की मशीन से कटकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर अन्य मजदूरों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी 45 वर्षीय मजदूर उत्तम सिंह कौशांबी पेपर मिल में काम करता था। बताया जाता है कि पांच दिन पहले ही उसने काम शुरू किया था। रात की ड्यूटी थी। पेपर मिल की चेन के पास रात करीब दो बजे वह मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गये।

बताया जाता है कि शरीर का भारी हिस्सा मशीन में फंस जाने के कारण अचानक मशीन बंद हो गई। सुबह पांच बजे अन्य मजदूरों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ मोनिका यादव ने घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। हसनपुर विधायक भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को दिलासा देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मजदूर का शव लेकर पीएम को भेज दिया गया है। अभी तक किसी ने भी मामले की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
संजय कुमार शर्मा, एसएसआई थाना गजरौला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें