फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मायके के रह रही विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रूखालू गांव निवासी दानसहाय की बेटी सुनीता की शादी पांच महीने पहले बुलंदशहर जनपद के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से सुनीता अपने मायके में ही रह रही थी। परिजनों के मुताबिक ससुराल जाने की बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सुनीता का शव गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत पर पेड़ में फंदे से झूलता मिला। खेत पर चारा लेने गई महिलाओं ने शव को देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने गांव में आकर इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में शव को पेड़ से नीचे उतार कर घर ले आए। इसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें