फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी आशंकित छह और पशु मिले

सार

शुक्रवार को जिले में 6 और गोवंश लंपी की चपेट में आ गए हैं।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशीराम ने बताया कि जिले में लंपी से ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़कर 244 हो गई है।जिलेभर में 69400 गोवंशों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को जिले में 6 और गोवंश लंपी की चपेट में आ गए हैं। जिससे लंपी से पीड़ित पशुओं की संख्या बढ़कर 244 हो गई है। जिले में लंपी रोग का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक कटाई में करीब 12 गोवंश लंपी की चपेट में है। जबकि, सलारपुर माफी गांव में तीन दर्जन पशु बीमार है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशुचिकित्सक शिकायत करने के बाद भी गांव में आने को तैयार नहीं है। पशुओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उनकी मौत हो रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशीराम ने बताया कि जिले में लंपी से ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़कर 244 हो गई है। जबकि 151 पशु अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जिलेभर में 69400 गोवंशों को टीका लगाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें