फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत

सार

अतरासी मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन छुट्टा गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरासी मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन छुट्टा गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। नाराज लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे हसनपुर की दिशा से एक तेज रफ्तार कार अतरासी की दिशा में जा रही थी। गांव रजोहा के नजदीक कार ने छुट्टा गोवंशीय पशुओं में टक्कर मार दी। जिससे तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लोगों को शांत कराया। हाजीपुर तरारा में गुलाब सिंह के खेत के पास एक सांड़ की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना मिलते ही पशु कल्याण विभाग के नामित सदस्य डॉ.रूमाल सिंह सैनी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें