फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी आशंकित छह और पशु मिले

सार

जिले में लंपी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।जबकि सलारपुर माफी गांव में दो दर्जन पशु बीमार है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशीराम ने बताया कि जिले में लंपी से ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़कर 236 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लंपी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में 6 और गोवंश इसकी चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद लंपी से पीड़ित पशुओं की संख्या बढ़कर 236 हो गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक कटाई में करीब 15 गोवंश लंपी की चपेट में है। जबकि सलारपुर माफी गांव में दो दर्जन पशु बीमार है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु चिकित्सक शिकायत करने के बाद भी गांव में आने को तैयार नहीं है। पशुओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उनकी मौत हो रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशीराम ने बताया कि जिले में लंपी से ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़कर 236 हो गई है। जबकि 146 पशु अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जिलेभर में 63000 टिके लगाए जा चुके हैं।
रहरा क्षेत्र में लंपी आशंकित पशुओं की संख्या बढ़ रही है। लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी रामगोपाल की गाय व बछड़े में लंपी रोग के लक्षण दिखाई दिए हैं। दो दिन पूर्व रहरई गांव में भी हरपाल प्रजापति के गोवंश पशु में लंपी के लक्षण दिखाई दिए। उधर, गांव कनेटा में भी लंपी आशंकित कई पशु बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें