किसान इंटर कालेज ताहरपुर के क्रीड़ा स्थल पर जनपद स्तरीय सब जूनियर व सीनियर बालक वर्ग तथा सब जूनियर व सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डीपी अग्रवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता में संकुल हसनपुर का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा के सात संकुलों की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग में संकुल हसनपुर की टीम प्रथम व संकुल अमरोहा की टीम द्वितीय रही। सीनियर बालक वर्ग में संकुल कोठी खिदमतपुर की टीम प्रथम तथा संकुल अमरोहा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में संकुल हसनपुर की टीम प्रथम तथा संकुल बादशाहपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग में संकुल हसनपुर की टीम प्रथम तथा संकुल नारंगपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर जनपद स्तरीय खिलाड़ियों का चयन कर जनपदीय कबड्डी टीमों का गठन किया गया। जो 21 सितंबर को किसान इंटर कालेज ताहरपुर के क्रीड़ा स्थल पर होने वाली मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर भोले सिंह पंवार, पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता महेश चन्द्र शर्मा, नरेश चिकारा, संजीव चौहान, शाह आलम आदि ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अलावा निर्णायक मंडल में हरकेश सिंह, उपेन्द्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, दीपा देवल, विजय किरण, अभिषेक चौधरी, शिवम त्रिपाठी, राजवीर सिंह, बकक्षिन्दर सिंह, मुनेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह, अनुज शर्मा, वीर सिंह, कुमारी ज्योति, अमित कुमार, स्वाति राठी, मीनाक्षी चौधरी, शैली राजपूत भी रहे। यहां आरआर राठौर, गौरव शर्मा, रामइंदल, महबूब आलम, यशवन्त प्रसाद, अमित कुमार मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता महेशचंद शर्मा ने बताया कि जनपदीय बालक/बालिका टीम में चयनित सभी खिलाड़ी दिनांक 16 सितंबर को अपने समस्त पत्रजात जैसे, पात्रता प्रमाण पत्र 6 प्रतियों में, आधार कार्ड की छाया प्रति, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित जन्मतिथि टीसी, ग्राम पंचायत सेकेट्री द्वारा प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र आदि, किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर के कार्यालय को पहुंचाएं।