फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहादुरपुर में लंपी ने पसारे पैर, दर्जनों गोवंशीय पशु चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गोवंशीय पशुओं में लंपी रोग का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाए जाने के बावजूद सभी पशुओं तक वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही है। अब हसनपुर तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में भी लंपी ने दस्तक दे दी है। गांव में दर्जनों गोवंशीय पशु बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अधिकांश घरों में पशु बीमार हैं और उनका उपचार कराने के लिए लगातार खर्च करने के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी राकेश सिंह, चरण सिंह और मदन सिंह समेत कई ग्रामीणों के गोवंशीय पशु लंपी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी के चलते पशुओं के शरीर पर गांठें और घाव हो रहे हैं। कई पशु कमजोर हो गए हैं और उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। पशुपालक स्थानीय स्तर पर उपचार करा रहे हैं, लेकिन बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के इलाज में अब तक काफी रकम खर्च हो चुकी है। इसके बावजूद पशुओं की सेहत में सुधार नहीं होने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। उनका आरोप है कि गांव में बीमारी के मामले सामने आने के बाद भी विभाग की टीम ने सभी प्रभावित पशुओं की जांच और टीकाकरण के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 15 से अधिक गांवों में लंपी के 70 से अधिक मामले सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में बहादुरपुर में बीमारी के पहुंचने से पशुपालकों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से गांव में टीम भेजकर बीमार पशुओं की जांच, उपचार और शेष गोवंशीय पशुओं का तत्काल टीकाकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बीमारी और तेजी से फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें