डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि लंपी बीमारी से पीड़ित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखा जाए। पशुओं की देखभाल करते रहे।
शुक्रवार को उन्होंने कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महा विद्यालय में लंपी स्किन बीमारी से प्रभावित पशुओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित पशुओं को शीघ्र ही अलग किया जाए। उन पर आवश्यक दवाओं का छिड़काव कर गर्म पानी से मालिश किया जाए। कहा कि इसको गंभीरता से लिया जाए। शाम सुबह प्रतिदिन नीम के पत्तों के साथ धुआं सुलगाएं।
कहा कि इन पशुओं की बेहतर देखभाल आपके द्वारा स्वयं किया जाए। जब तक इन पशुओं में सुधार नहीं होता है तब तक आप नियमित देखभाल करते रहें। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुशीराम, प्राचार्या डॉ. सुुमेधा, संबंधित चिकित्सक आदि मौजूद रहे।