फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी ने लाकर दिया जहर, प्रेमिका ने खाया... मरने से पहले महिला बोली- पति की जान लेने के लिए आया था विष

Fri, 21 Nov 2025 11:38 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)

सार

महिला की मौत के बाद उसके पति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी और गांव के ही शादीशुदा युवक के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके चलते युवक लगातार महिला पर शादी का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में प्रेम संबंध का अंत महिला ने अपनी जान देकर कर दिया। महिला ने मरने से पहले वीडियो में कहा कि प्रेमी उसे ब्लैकमेल करता था, धमकता था, पति को जान से मारने की बात करता था और शादी करने की बात करता था। पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने उसे जहर लाकर दिया था। जिससे परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

महिला की मौत के बाद उसके पति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी और गांव के ही शादीशुदा युवक के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके चलते युवक लगातार महिला पर शादी का दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल कर धमकियां दे रहा था। 

बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को जहरीला पदार्थ लाकर दिया था। आरोप है कि दबाव और धमकियों से तंग आकर पत्नी ने 18 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन

परिजनों को जानकारी होने पर उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक चले उपचार के बाद बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें