फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहरा में किसान के घर डकैती

Mon, 14 May 2018 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी/बुरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा चौकी क्षेत्र के गांव खरखौदा में किसान के घर आधा दर्जन बदमाशों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। हथियारों के बल पर सास-बहू को बंधकर बनाकर घर में लूटपाट की। विरोध करने पर दोनों को सरियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

आदमपुर थाना की रहरा चौकी क्षेत्र कोे गांव खरखौदा निवासी किसान जितेंद्र भाटी लखनऊ में डंपर चलाता है। गांव के बाहरी छोर स्थित घर में पत्नी भूरी के अलावा बेटा और बहू रहती हैं। बेटा विकास भी गजरौला में रहकर कोचिंग करता है। शनिवार की रात ग्यारह बजे सास-बहू घर में सोई हुई थीं। तभी हथियारों और सरियों से लैस आधा दर्जन बदमाश घर में आ गए। 
बदमाशों ने सास-बहू को बंधक बना लिया। जेवर- पैसा नहीं बताने पर दोनों की सरियों से पिटाई की। इसके बाद बदमाशों ने घर की अलमारी में रखी 40 हजार की नकदी, 11 तोला सोना, 900 ग्राम चांदी के अलावा कपड़े बर्तन समेत साढ़े चार लाख का समान लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही रहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ीं सास-बहू को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया है। जितेंद्र भाटी के बेटे विकास ने आमदपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अजीत रौरिया ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें