फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा चालक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा चालक गांव भीकनपुर शुमाली निवासी दिनेश कुमार लूट लिया। बदमाश उसका ई-रिक्शा और मोबाइल लूटकर उसे ब्रजघाट के निकट फेंक गए। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने उसे पड़ा देख और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दिनेश को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम चौपला पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस बीच दो लोग आए। जिनमें एक दिव्यांग था। उन्होंने क्षेत्र के गांव बिजौरा से वाशिंग मशीन लाने की बात कह ई-रिक्शा लेकर चलने को कहा। ई-रिक्शा में सवार दोनों लोगों ने रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गया। बदमाश ई-रिक्शा, मोबाइल और जेब में रखे रुपये भी लूट ले गए। हापुड़ जिले के ब्रजघाट के निकट पलवाड़ा मार्ग पर मंगलवार की सुबह आस पास गांवों के युवक दौड़ लगाने आए। उन्होंने वहां दिनेश को देखा। युवकों ने उसे मार्ग किनारे पड़े होने की बावत जानकारी ली। सूचना पर दिनेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें