फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप के हैमर थ्रो में हर्षित ने जीता स्वर्ण, जतिन ने कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप के हैमर थ्रो में हर्षित चौधरी ने स्वर्ण एवं जतिन चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों व साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। कौशाम्बी में चल रही उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 18 वर्षीय आयु वर्ग में 65.82 मीटर हैमर फेंककर हर्षित चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी ग्राम सरकड़ा कमाल ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं जतिन चौधरी पुत्र धर्मवीर सिंह ग्राम उक्सी रायपुर ने 23 वर्षीय आयु वर्ग में 61.60 मीटर के साथ कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हर्षित एवं जतिन ने दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि वह आजकल स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जिले के जाने माने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच एवं राष्ट्रीय हैमर खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में खेल मैदान बुद्धि विहार मुरादाबाद में कोचिंग ले रहे हैं। हर्षित और जतिन की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। हर्षित और जतिन को निर्भय सिंह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच, परणदीप सिंह गिल अध्यक्ष वॉलीबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, देशकांत त्यागी जिला क्रीड़ा अधिकारी, भूपेंद्र सिंह एवं दिवाकर सिंह राष्ट्रीय एथलीट रेलवे, रणदीप सिंह एथलेटिक्स कोच, हरवेंद्र सिंह डगर अंतरराष्ट्रीय एथलीट, मंजीत सिंह राष्ट्रीय एथलीट आदि ने बधाई देते हुए हौसला अफजाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें