फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंक कर मैनेजर को लूटा

Mon, 08 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बाईपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर के आंखों में मिर्ची डालकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 57 हजार की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी  गई है।
विज्ञापन


मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर अग्रवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी है। शनिवार रात मैनेजर सुमित कुमार वहां बैठे थे। इस बीच मुंह पर कपड़ा बांधे दो बाइक सवार वहां पहुंचे। इससे पहले कि सुमित कुछ समझ पाते आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंक दिया। सुमित को दिखाई देना बंद हो गया।

बदमाश इस दौरान वहां रखी 57 हजार की नगदी के लूटकर फरार हो गए। सुमित ने शोर मचाया तब तक बदमाश नगदी लूटकर जा चुके थे। किसी तरह से आंख धोकर उन्होंने मामले की जानकारी मालिकों को दी। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस भी मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें