फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चालक से ई-रिक्शा लूट लिया। होश में आने पर पीड़ित चालक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में पीड़ित परिजनों को साथ थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच रही है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र में टोल प्लाजा की है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के डगरोली गांव निवासी हरि सिंह ई-रिक्शा चलाता है। अरोप के मुताबिक 24 जुलाई को हसनपुर में था। तभी एक व्यक्ति ने उसे अतरासी सब्जी ले जाने की बात कहकर ई-रिक्शा बुकिंग किया था। उधर से फ्रिज लाने की बात कही थी। लिहाजा हरि सिंह ई-रिक्शा में सब्जी लाद अतरासी पहुंचा तो बदमाश ने उसे टोल प्लाजा तक चलने की बात कही। टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर बदमाश ने चालक को नशीली कोल्ड ड्रिक और पकोड़ी खिला दीं। इसके बाद चालक हरिसिंह बेहोश हो गया। जब होश आया तो ई-रिक्शा गायब था। नशे की हालत में वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। रविवार को हरि सिंह अपने परिजनों के साथ रजबपुर थाने पहुंचा और यहां ई-रिक्शा लूट के घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें