फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौ मई को लगेगी लोक अदालत, तहसीलदारों के साथ हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास की अध्यक्षता में तहसीलदारों के साथ बैठक की गई। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक कुमार व्यास ने लोक अदालत के महत्व को बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम जनता को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित राजस्व व अन्य मामलों की पहचान कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में निस्तारित कराने की तैयारी सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।
जनपद में आयोजित होने वाली आगामी लोक अदालत को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ज्योति चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित राजस्व व अन्य मामलों की पहचान कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में निस्तारित कराने की तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे लंबित मामलों की सूची तैयार कर अधिक से अधिक वादकारियों को लोक अदालत में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हो सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें