फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी लोग घरों में कैद, सड़क और बाजार में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी पुलिस की सख्ती के चलते सड़क और बाजार छावनी में तब्दी रहे। चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे स्टेट हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की गई। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों पर कार्रवाई की गई। वाहन चालकों से घर से निकलने का कारण पूछाकर आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं बिना मास्क घूमते मिले कई लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में लागू 55 घंटे लॉकडाउन के दूसरे दिन सख्ती का असर दिखाई दिया। बाजारों में तालाबंदी हो जाने से जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुओं मिलीं। शहर के बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हरेक प्वाइंट पर पुलिस मुस्तैद रही। बावजूद इसके लोग रास्ता बदलते दिखे। गली-गली से वाकिफ लोग बड़े रास्तों का मोह त्याग कर छोटी गलियों से फर्राटा भरते नजर आए। वैसे तो कोरोना के खतरे के बारे में लगभग सारी बातें साफ हो चुकी हैं और उन पर चिंतन के साथ अमल भी हो रहा है। लेकिन अभी भी बहुत लोग लापरवाह बने हुए हैं। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ किराना, डेेयरी और मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। इस लॉकडाउन पर लोग बेहद सतर्क दिख रहे हैं। अधिकतर ने घरों से बाहर निकलने की जरूरत नहीं समझी। बाजार और सड़कों पर दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा है। लोग जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकले। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें