अमरोहा। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में अमरोहा रेड जोन में हैं। इसके चलते कोई नई गतिविधि शुरु नहीं होगी। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। कहा है कि घरों में रहें ऐसा करना हम सब के जीवन के लिए जरुरी है।
कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। जिले में 27 कोरोना पॉजिटिव के केस हैं। इसमें 12 लोग सही हो गए हैं। वहीं हॉस्पिटल की एक स्टाफ नर्स के रिपोर्ट के मामले में मोड़ आ गया है। लॉक डाउन 2 पूरा होने को है। फिलहाल लॉक डाउन 3 की चर्चाएं जोर शोर हैं इस बीच कुछ इलाकों में दैनिक गतिविधिया शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है जहां पर कोरोना पॉजिटिव के एक भी केस नहीं है। हालांकि अपना जिला अभी अछूता है। खास बात यह है कि मरीजों के सही होने की प्रगति सही है। वहीं शहर के मोहल्लों में खाने के सामग्री की होम डिलीवरी हो रही है। इसके अलावा लोगों को ऑन कॉल रुपये भी मिल रहे हैं। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि जिले में कोई गतिविधि शुरु नहीं होगी। नागरिकों को खाने की सामग्री की होम डिलीवरी हो रही है।