फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों का इंतजाम नहीं होने पर ब्रजघाट में रोके गए दो हजार श्रमिकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अमरोहा और हापुड़ पुलिस-प्रशासन द्वारा ब्रजघाट में रोके गए लगभग दो हजार श्रमिकों ने घंटों इंतजार के बाद भी बसें और पानी नहीं मिलने पर खूब हंगामा किया। इसी दौरान वहां आए एसपी हापुड़ संजीव सुमन ने माइक लेकर काफी देर तक उन्हें समझाया। भरोसा दिलाया कि एक-एक श्रमिक को घर भिजवाए बगैर वहां से नहीं जाएंगे। इसके बाद ही श्रमिक शांत हो गए। शाम तक सभी श्रमिकों को पूर्वांचल, बिहार, मध्य प्रदेश के लिए रवाना करा दिया गया।
विज्ञापन

ब्रजघाट में शनिवार की शाम से ही दो सौ से अधिक प्रवासी श्रमिक वहां रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग स्टैंड में एकत्र हो गए थे। इनका आगमन रात भर जारी रहा। सैकड़ों श्रमिक वहां रुके बगैर सीधे ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल पर होते हुए अमरोहा की ओर बढ़ चले लेकिन अमरोहा पुलिस ने उन्हें वापस हापुड़ की सीमा में खदेड़ दिया। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक लगभग दो हजार प्रवासी श्रमिक ब्रजघाट में पार्किंग स्टैंड पर जमा थे। भीषण गर्मी और भूख-प्यास से व्याकुल श्र मिकों ने बसों की व्यवस्था नहीं होने पर हंगामा शुरू कर दिया। दर्जनों श्रमिक साइकिलें और रिक्शा लेकर फिर से अमरोहा जनपद की ओर निकल पड़े। इसी दौरान वहां आए एसपी हापुड़ संजीव सुमन ने माइक संभाला और श्रमिकों को समझाना शुरू किया। यहां कि भोजन, पानी, बच्चों के दूध आदि सभी की जिम्मेदारी उनकी है। बसें मंगवाई गई हैं। संख्या अधिक है। इसलिए बसें भी अधिक ही आएंगी। सभी धैर्य रखें। एक-एक श्रमिक को भिजवाना उनकी जिम्मेदारी है और बसें आने तक वे यहीं मौजूद रहेंगे। एसपी के आश्वासन पर श्रमिक शांत हो गए। अपरान्ह 12 बजे वहां बसें आईं तो श्रमिक खुशी से झूम उठे। इसके बाद शाम तक सभी को यहां से भेज दिया गया। हालांकि रात के समय फिर से श्रमिक वहां जुटने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें