शिव इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शरद कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज ने बताया कि जिले के इंटर कॉलेजों में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 28 जुलाई से शुरू हो गईं जो 22 सितंबर तक चलेंगी। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आठ अक्तूूबर तक होंगी। एक अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजन का जिम्मा शिव इंटर कॉलेज को मिला है, लेकिन कॉलेज में रेंज नहीं होने के कारण यह एक निजी रेंज में कराई जाएगी।
इन खेलों का भी होगा आयोजन
छह अगस्त को टेबिल टेनिस आईएम इंटर कॉलेज अमरोहा में, सात अगस्त को डिडौली के डीएनएस इंटर कॉलेज में बैडमिंटन, आठ अगस्त को सिख इंटर कॉलेज में फुटबॉल, 11 को ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी, 12 को जूडो कुंदन इंटर कॉलेज अमरोहा, 13 को बॉस्केटबॉल पुष्पा सारस्वत इंटर कॉलेज मंगूपुरा, 18 को मलखंब प्रतियोगिता शोहरत इंटर कॉलेज नौगावां सादात, 19 को हॉकी श्रीराम किसान आदर्श इंटर कॉलेज बादशाहपुर, 20 को भारोत्तलन प्रतियोगिता जनता इंटर कॉलेज मूंढ़ाखेड़ा में की जाएगी।
21 अगस्त को कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर में वॉलीबॉल, 23 को नगर के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में क्लारीपट्टू, 25 को बॉक्सिंग प्रतियोगिता श्री गांधी इंटर कॉलेज धनौरा, 26 को वुशु प्रतियोगिता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जब्दा, 27 को कुराश प्रतियोगिता आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर, 28 को सेपक टाकरा प्रतियोगिता श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर, 29 को नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में गतका, 30 अगस्त को थागता मार्शल आर्ट राजकीय इंटर कॉलेज बछरायूं में की जाएगी।
एक सितंबर को योगासन की प्रतियोगिता जय शिव कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ेरना, तीन सितंबर को लायंस कन्या इंटर कॉलेज मंडी धनौरा में बालिका वर्ग की कबड्डी, छह सितंबर को बालक वर्ग की कबड्डी किसान इंटर कॉलेज ड्यौढ़ी वाजिदपुर में की जाएगी। आठ सितंबर को शतरंज प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में, 20 सितंबर को बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में और बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता जेएस इंटर कॉलेज अमरोहा में की जाएगी।