फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक की टक्कर से कार सवार एलएलबी के छात्र की मौत

Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। संभल-हसनपुर मार्ग पर मंगलवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार संभल निवासी एलएलबी के छात्र कृष्णा (22) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

संभल के थाना एचौड़ा कंबोह के गांव ज्ञानपुर सिसौना में किसान बदन सिंह का परिवार रहता है। बदन सिंह का बेटा कृष्णा एलएलबी का छात्र है। बताते हैं कि कृष्णा मंगलवार को अपनी रिश्तेदार में गजरौला गया था। बुधवार की सुबह को गजरौला से कार में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। संभल हसनपुर मार्ग पर गांव ढक्का मोड़ के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के लिए मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उपचार के दौरान कृष्णा की मौत हो गई। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
उधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें