फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पशु कारोबारियों को बंधक बनाकर पीटा, की फायरिंग, 12 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पशुओं से लदे ट्रक और तीन पशु कारोबारियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने ट्रक चालक, उसके पिता, भाई और बहन समेत 10 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव निवासी पशु व्यापारी फरीद ने तीन साथियों के साथ नौ अक्तूबर को बिहार के औरंगाबाद बाजार से 31 दुधारू पशु खरीदे थे। दस अक्तूबर को मेरठ पहुंचने पर पशुओं को लाने के लिए 55 हजार रुपये में ट्रक तय किया था। गजरौला निवासी चालक चांद को 35 हजार रुपये दे दिए और बाकी रकम बाद में देना तय हुआ। फरीद ट्रक में सवार नहीं थे, जबकि उनके तीनों साथी उसमें बैठ गए।
आरोप है कि रास्ते में चालक चांद ने अपने पिता कमरुद्दीन और भाई आसिफ निवासी सुल्तान नगर को ट्रक में बैठा लिया। उनके पास तमंचे थे। तीनों साथियों को बंधक बनाकर पशुओं से लदे ट्रक को गजरौला स्थित घर ले गए। वहां परिचितों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की और भैंस का कारोबार छोड़ने की धमकी दी। तीनों साथी जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली, लेकिन आरोपी फरार हो गए। फरीद की तहरीर पर पुलिस ने चांद, कमरुद्दीन, आसिफ, गुलनाज, सामिया, फिरोज, उसकी पत्नी निवासी सुल्तान नगर गजरौला, फहीम निवासी शहवाजपुर डोर, कलुवा और सिराज निवासी मछली मंडी गजरौला समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें