फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुगणना : ऑनलाइन दर्ज होगा ब्योरा, 145 गणनाकर्ता लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक सितंबर से शुरू हो रही 21वीं पशुगणना का अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। 145 गणनाकर्ता इस अभियान को अमली जामा पहनाएंगे। गिनती का सारा डाटा विभागीय एप पर ऑनलाइन दर्ज होगा।
विज्ञापन

करीब 10 साल बाद पशु गणना की शुरुआत हो रही है। एक सितंबर से शुरू हो रहे अभियान में 19 सुपरवाइजर के निर्देशन में पूरी गणना होगी। इसके लिए लखनऊ में सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। जल्द सुपरवाइजर तहसीलवार गणना कर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। अभियान के लिए डिप्टी सीवीओ डॉ. चमन प्रकाश को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पूरे अभियान की निगरानी करेंगे। सभी गणनाकर्ताओं को मोबाइल में विभागीय एप 21 livestock census में पशुगणना के हाउस होल्ड सर्वे का पूरा ब्योरा दर्ज करना होगा।

सर्वे के लिए बनेगा रोस्टर
पशुगणना के लिए होने वाले सर्वे के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। कब कहां सर्वे होगा, यह सब रोस्टर के जरिए ही निर्धारित होगा। विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण करने में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा और वह अभियान की निगहबानी कर सकेंगे।
विज्ञापन

सर्वे के लिए गणना कर्ताओं को होगा भुगतान
पशुगणना अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि गणना कर्ताओं को पशुगणना के लिए हाउस होल्ड सर्वे के आधार पर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति हाउस होल्ड सर्वे के लिए 8.15 रुपये, जबकि नगरीय क्षेत्र में 9.94 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
- पशुगणना के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। सुपरवाइजरों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जल्द ही गणना कर्ताओं को भी प्रशिक्षण देकर अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान ही पशुओं की इयर टैगिंग भी होगी। - डॉ. आभा दत्त, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें