फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खतरे में है जान...जर्जर हालत में खड़े हैं 44 मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद चौराहे पर जर्जर घोषित मकान के भरभराकर गिरने की घटना ने अमरोहा में भी खस्ताहाल भवनों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमरोहा शहर में भी 44 जर्जर भवन लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इन भवनों के आसपास से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से बरसात शुरू होने से पहले जर्जर भवनों का सर्वे कर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में भवनों को सुरक्षित कराने अथवा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देकर इतिश्री कर ली गई। इसके बावजूद अधिकांश खस्ताहाल भवन अब भी उसी स्थिति में खड़े हैं। कई भवन पुराने होने के साथ ही इतने कमजोर हो चुके हैं कि तेज बारिश या हवा के दौरान इनके किसी हिस्से के गिरने का खतरा है।
पालिका के सर्वे के मुताबिक सबसे अधिक सात जर्जर भवन मोहल्ला कुरेशी में चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा बाजार रज्जाक में तीन, मंडी चौक में दो तथा लकड़ा और घेर पच्छैया में एक-एक भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। कूचा खत्रियान, मोहल्ला चौक, राजू सराय, शफातपोता, मोहल्ला सद्दो, शाही चबूतरा, बगला, नौबतखाना और मोहल्ला कोट समेत अन्य क्षेत्रों में भी जर्जर भवन चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में इन भवनों से खतरा और बढ़ जाता है। यदि समय रहते इन्हें गिराया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है।
ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यदि भवन स्वामी स्वयं जर्जर भवनों को नहीं गिराते हैं तो पालिका अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें