मंडी धनौरा। बिजली ठीक करने गए लाइनमैन के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। लाइनमैन के चेहरे पर चोटें आई हैं। कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला गांधीनगर में शनिवार की रात एक युवक ने बिजलीघर पर फोन कर खंभे से बिजली खराब होने की शिकायत की। शिकायत मिलने पर राजवीर सिंह नामक लाइनमैन ठीक करने गए। आरोप है कि वहां किसी बात पर लाइनमैन के साथ युवकों की कहासुनी हो गई।
उन्होंने लाइनमैन के साथ मारपीट की। लाइनमैन घायल हो गया। सूचना मिलने पर बिजलीकर्मी व पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। लाइनमैन का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। संवाद