फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शट डाउन के बावजूद छोड़ा करंट, खंभे से गिरा लाइनमैन

Thu, 17 May 2018 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
विज्ञापन
अमरोहा एसई कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों पर आक्रोश व्यक्त करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शट डाउन लेने के बावजूद हाईटेंशन लाइन में करंट छोड़ दिया गया। लाइन पर काम कर रहा संविदा कर्मचारी झुलस गया। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने एसई कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर कलक्ट्रेट बिजली घर कर्मचारी ताला डालकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ से परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और आर्थिक मदद करने का आश्वासन मिलने के बाद परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर निवासी युद्धवीर कलक्ट्रेट बिजली घर में संविदा पर लाइनमैन है। बुधवार को युद्धवीर फोन पर एसएसओ से शट डाउन लेकर हाईटेंशन लाइन को ठीक कर रहा था। तभी कर्मचारी द्वारा आपूर्ति शुरू कर दी गई। जिससे युद्धवीर करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर गिया। हादसा होते ही लोगों भी भीड़ जमा जमा हो गई। युद्घवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालते में मेरठ रेफर कर दिया है। फिलहाल लाइनमैन आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उधर, अपना दल नेता भंवर सिंह चौहान ने नेतृत्व में तमाम परिजनों एकत्र होकर कलक्ट्रेट बिजली घर (एसई कार्यालय) पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया। परिजनों को गुस्सा देखकर कर्मचारी बिजली घर में ताला डालकर फरार हो गए। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज परिजन धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह एसडीओ शहर और एसडीओ देहात मौके पर पहुंच गए। परिजन दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उपचार का सारा खर्चा और पूरी तरह से ठीक होने तक मासिक मानदेय दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। उच्चाधिकारियों द्वारा मांगे मानने के बाद परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें