फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अतरपुरा मोहल्ले में दो मंजिला मकान पर बिजली गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अतरपुरा मोहल्ले में दो मंजिला मकान पर बिजली गिरने से बिजली के सभी उपकरण जल गए। जीने की दीवार में दरार आ गई। प्रथम तल व दूसरी मंजिल के कमरों में बिजली फिटिंग की फंटी टूट कर गिर गई। सुबह मोहल्ले के लोगों को बिजली गिरने की जानकारी हुई तो वे देखने पहुंच गए।
विज्ञापन

मोहल्ला अतरपुरा निवासी सब्जी विक्रेता बलराम सैनी का दो मंजिला मकान है। रविवार की तड़के साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। मकान मालिक बलराम सैनी, उनकी पत्नी कविता, किराएदार अंकित कुमार की पत्नी चारू, दूसरे किराएदार प्रवीण कुमार ने बताया कि वह गहरी नींद में सो रहे थे। दिन निकलने पर पड़ोसियों ने दूसरी मंजिल के कमरों की छत के ऊपर बनी दीवार में बड़ा छेद देखा। काफी दूर तक दीवार में दरार आ गई थी। बलराम सैनी के घर जाकर घटना की जानकारी ली। बलराम सैनी की पत्नी कविता ने बताया कि उनकी वाशिंग मशीन, फ्रिज, पांच किलोवाट का स्टेबलाइजर, छत के पंखे जल गए। अशोक का मोबाइल व चार्जर जल गया। जबकि अंकित व प्रवीण के कमरों में छत के पंखों के साथ ही इनवर्टर जल गए। बलराम के पड़ोसी सेवानिवृत्त शिक्षक भगवानदास के छत का पंखा भी जल गया है। बलराम सैनी से करीब दो सौ मीटर दूरी पर राजवीर सिंह का घर है। उनका कहना है कि बिजली गिरने से वह इस तरह डर गए कि काफी देर तक चुप रहे। आधे घंटे बाद अपने पशुओं को देखने गए, जो उधर ही बने घेर में बंध रहे थे, जहां पर बिजली गिरी। किराएदार अशोक का कहना है कि वह अपनी सास को लेने जाने के लिए जाग रहे थे। बिजली की गड़गड़ाहट इतनी तेज थी कि वह बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें