फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बिल में 100 प्रतिशत ब्याज छूट का मौका कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली निगम की आसान किस्त योजना के प्रति बकाएदारों का रुझान नहीं बढ़ सका है। योजना की डेडलाइन में महज दो दिन और है, महज 48.09 प्रतिशत बकाएदारों ने पंजीयन कराया है। कुल चिह्नित बकाएदार 53025 हैं। इसके तहत 25498 बकाएदारों ने पंजीकरण शामिल है। अभी भी 27527 बकाएदार योजना से बाहर हैं। यह कुल बकाएदारों का 51.91 प्रतिशत है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजली के बकाएदारों को ब्याज में छूट दिलाने के लिए फरमान जारी किया। इसके तहत 11 नवंबर से आसान किस्त योजना शुरू हुई है। इसमें बिजली के बकाएदार को 1500 रुपये या मूल बकाया का पांच प्रतिशत जमा करना है। शहर के लोगों को 12 किस्त जबकि देहात के उपभोक्ता को 24 किस्त में बिल जमा करना है। प्रति महीना बिजली के बिल के साथ किस्त की रकम जमा करनी है। दो से अधिक किस्त लैप्स होने पर 100 प्रतिशत ब्याज की छूट नहीं मिलेगी। अधीक्षण अभियंता ने बिजली बिल के बकाएदारों से पंजीयन कराने को कहा है। ताकि 100 प्रतिशत ब्याज की छूट मिल सके।
वितरण खंड----------------पंजीकृत बकाएदार
अमरोहा प्रथम--------------5650
अमरोहा द्वितीय-------------6244
हसनपुर प्रथम--------------7600
हसनपुर द्वितीय-------------6004
- आसान किस्त योजना का अभियान चल रहा है। बकाएदार एसडीओ या अधिशासी अभियंता कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। उनके पास 31 जनवरी तक पंजीयन का मौका है। - रजत जुनेजा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें