अमरोहा। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अमरोहा नगर में आलम यह है कि हर आधे घंटे में बिजली गुल हो रही है। जिसके बाद दो-दो घंटे बाद बिजली सुचारू नहीं होती। मंगलवार रात और बुधवार का पूरे दिन यह सिलसिला जारी रहा। जिससे लोग बेहाल हो गए।
बारिश न होने के चलते लगातार भीषण उमस और गर्मी से लोग बेहाल है। बिना पंखे और कूलर के घरों में नहीं रुका जा रहा है। ऐसे में बिजली न होना लोगों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा देती है। नगर में दो तीन दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। नगर के गुलड़िया बिजली से जुड़े मोहल्ला मोती नगर, रफातपुरा, गोकुल धाम, हाशमी नगर, मोहल्ला नल नई बस्ती आदि में मंगलवार दिन से लेकर बुधवार को शाम तक भीषण बिजली कटौती हुई। जिससे लोग बेहाल हो गए। वहीं, दाउदसराय बिजलीघर से जुड़े लकड़ा, मोहम्मदी सराय, नौगजा, मुल्लाना, इस्लाम नगर, किशन गढ़, शास्त्री नगर, वासुदेव और डबल लाइन बिजलीघर से अंतर्गत आने वाले आजाद नगर, मंडी चौब, जयओम नगर, डाक बंगला, पीर गढ़, दुर्गा कालोनी, कोट बाजार, दानिश मंदान, बेगम सराय में हर आधे घंटे में बिजली गुल होती रही। लोगों कहना है कि एक तरफ गर्मी और दूसरी ओर बिजली कटौती से दुश्वारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही कुछ हाल कलक्ट्रेट बिजलीघर जुड़े बंबू गढ़, आशियाना कालोनी, अमरोहा ग्रीन, सिटी होम, आफिसर काॅलोनी में रहा। लोगों कहना है कि दिन और रात में हर आधे घंटे में बिजली गुल हो रही है। उसके बाद दो-दो घंटे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। जिससे घरों के इनवर्टर ठप हो रहे हैं। वहीं, पानी की किल्लत भी खड़ी हो रही है। बिजली विभाग दावों के बाद भी बिजली कटौती नहीं रोक पा रहा है।
-