फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 11 मीट कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित

Sun, 05 Mar 2023 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आपराधिक मामलों में घिरे मीट कारोबारियों पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका और पुलिस विभाग द्वारा एनओसी निरस्त की कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्यारह मीट कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही आपूर्ति पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि फैसल निवासी मोहल्ला शफातपोता अमरोहा नगर व मोहम्मद कैफ निवासी ढकिया चमन थाना डिडौली का मीट आपूर्ति का लाइसेंस अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई अमरोहा नगर पालिका व शहर कोतवाली पुलिस द्वारा एनओसी को निरस्त करने के बाद की गई है। इसके अलावा कस्बा बछरायूं निवासी मोहम्मद शाहनवाज, आरिफ, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पलौला निवासी रहमत जहां, कस्बा जोया निवासी अलसऊद, कुंआखेड़ा निवासी इरशाद, जोया निवासी दिलाशा बेगम, गांव पांयती कलां निवासी परवेज, डिडौली निवासी छोटे का मीट लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

गांव कुआंखेड़ा निवासी कासिम की मुर्गा शॉप से संबंधित लाइसेंस पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें