फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, तीन को चेतावनी

Sat, 03 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
विज्ञापन
निर्धारित अवधि के अंदर मानक पूर्ण न मिलने पर जिले के सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 17 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। उधर, इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची गई है। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार ने गत दिनों मेडिकल स्टारों का निरीक्षण किया था, निरीक्षण के दौरान तमाम कमियां सामने आई थी। जिन मेडिकल स्टारों के पर कमियां मिली थी, उनके लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि विभाग मुरादाबाद को भेजी गई थी।

सहायक आयुक्त औषधि द्वारा सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिसमें रजोहा स्थित गौरव मेडिकल स्टोर, जोया स्थित हिंदुस्तान मेडिकल स्टोर, सैदनगली स्थित लवकुश मेडिकल स्टोर, धनौरा के मोहल्ला कटरा स्थित धनौरा मेडिकल स्टोर, गंगेश्वरी स्थित राधिका मेडिकल स्टोर, हसनपुर स्थित गुप्ता ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर, रजौहा स्थित भास्कर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा इंदिरा चौक गजरौला स्थित यादव मेडिकल स्टोर, अमरोहा के मोहल्ला पच्छेदिया स्थित सौरभ मेडिकल स्टोर, अमरोहा के राम शरण मेडिकल स्टोर संचालक को चेतावनी दी गई है। साथ ही 17 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। निर्धारित अवधि के अंदर मानक पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें