फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांठ रोड पर दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। क्षेत्र के चक छावि सामने कांठ रोड पर तेंदुआ दिखाई दिया। एक दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा के समीप देखा गया था। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

बुधवार की रात क्षेत्र के गांव चक छावि सामने कांठ रोड के बराबर खेत में तेंदुए को उछल कूद करते देखा गया। नजदीक ही एक पेट्रोल पंप है। जहां पर तेल डलवाने जा रहे वाहन चालकों ने तेंदुए को देख पेट्रोल पंप कर्मियों को सूचना दी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उनको देख तेंदुआ गन्ने के खेतों में ओझल हो गया। एक दिन पहले तेंदुआ जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा के समीप देखा गया था। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार दस्तक से लोग दहशत में हैं। उनको खेतों में काम करते समय हर समय तेंदुए का डर बना रहता है। इस संबंध में वन अधिकारियों को जानकारी नहीं दी गयी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें