फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोया गांव में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीण पर हमले की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। खादर के गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात तेंदुए ने हसनपुर रोड पर स्थित गांव छोया में खेत में बंधे बछड़े को निवाला बना डाला। इसी दौरान वहां आ पहुंचे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमले की कोशिश की लेकिन कुत्तों के झुंड के आने पर भाग निकला। वहीं सुबह सवेरे फिर से तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव में शोर हो गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तलाश में निकल पड़े। वन विभाग की टीम भी आ गई लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

ब्लाक के गांव छोया में गौरव पुत्र स्व. खजान सिंह का खेत है। इसमें गांव का ही मदनपाल सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ झोपड़ी डालकर रहता है और खेत की देखभाल करता है। शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे वह गांव में अपने बच्चों को घर छोड़कर पत्नी के साथ खेत पर आ रहा था। झोपड़ी में बंधे लवारे को गायब देख वह चौंक पड़ा। इसी दौरान उसने अंधेरे में कुछ दूरी पर लवारे को पड़े देखा। कोई जानवर उसे खा रहा था। मदनपाल सिंह ने कुत्ता समझकर पास पड़ा डंडा उठाया और उसे खदेड़ना चाहा। पास जाकर देखा तो वह तेंदुआ निकला। मदनपाल के मुताबिक तेंदुआ उस पर हमला कर देता लेकिन अचानक ही वहां कु्त्तों का झुंड आ पहुंचा। उनके भौंकने पर तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद उसने पूरी रात जागकर गुजारी। वहीं रविवार की सुबह सात बजे पड़ोस में रहने वाला नन्हें पुत्र खचेड़ू सिंह नलकूप पर पानी लगा रहा था। उसने कुछ दूरी पर तेंदुए को देख शोर मचा दिया। कुछ ही देर में गांव वाले लाठी-डंडे लेकर आ गए। सिहाली जागीर से वन विभाग की टीम भी आ पहुंची। आसपास कांबिंग भी की लेकिन सफलता नहीं मिली।
रेंज के गांव छोया में तेंदुए ने बछड़े को निवाला बनाया है। सूचना मिलने पर गांव गए थे। तेंदुए की तलाश भी कराई। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत देकर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजार अब्बास, वन दरोगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें