फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में सड़कों पर दिखे तेंदुए, रुके राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खेतों से निकलकर तेंदुए अब रात में सड़कों पर भी दिखाई देने लगे हैं। सोमवार रात अमरोहा-गुलड़िया मार्ग पर शावक के साथ तेंदुआ दिखाई देने से राहगीरों में खलबली मच गई। तेंदुए को देखकर कई वाहन चालक रुक गए, जबकि कुछ लोग वापस लौट गए। इसी रात नौगावां सादात क्षेत्र के सुल्तानपुर जहूर-खेड़ा अपरौला मार्ग पर भी तेंदुआ दिखाई दिया। कार सवार लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

अमरोहा-गुलड़िया मार्ग पर तेंदुआ कुछ देर सड़क के आसपास मौजूद रहा, लेकिन किसी राहगीर पर हमला नहीं किया और बाद में वहां से निकल गया। दूसरे मार्ग पर भी लोगों ने सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बनाया। वीडियो प्रसारित होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत बढ़ गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी और उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।

चार क्षेत्रों में लगातार मिल रही तेंदुए की सूचनाएं
डिडौली, रजबपुर, मंडी धनौरा और नौगावां सादात क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खेतों, गांवों से जुड़े रास्तों और आबादी के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर तेंदुआ शावक के साथ दिखाई देने की बात भी सामने आई है। इसके चलते खेतों में जाने वाले ग्रामीण विशेष रूप से सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें