फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए का खौफ : जंगली बिल्ली को समझा तेंदुआ, मचाया शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जिले में तेंदुए का खौफ इतना है कि लोग जंगली बिल्ली को भी तेंदुआ समझ रहे हैं। थाना क्षेत्र के गांव चमरव्वा में पेड़ पर बैठी बिल्ली को लोगों ने तेंदुआ समझकर शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्र होकर खेत पर पहुंचे तो बिल्ली पेड़ से कूदकर खेतों में चली गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जनवरी माह में जिले में तेंदुए के कई मामले सामने आ चुके हैं। थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में किसान की मौत को भी तेंदुआ के हमले से जोड़ कर देखा जा रहा है तो वहीं, डिडौली में नीलगाय के बच्चे के अवशेष मिलने को भी तेंदुए का हमला माना जा रहा है। अब तक तेंदुआ कई स्थान पर लगातार देखा गया है। शुक्रवार को गांव चमरव्वा के जंगल में एक जंगली बिल्ली यूकेलिप्टस के पेड़ पर बैठी थी। ग्रामीणों ने उसे तेंदुआ समझ कर शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जमा हुई तो वह कूद कर खेतों में चली गई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वन विभाग के रेंजर राजीव कुमार ने बताया कि वह तेंदुआ नहीं जंगली बिल्ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें