फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तेंदुए को बैठा देख राहगीरों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव और कमालपुरी मार्ग पर मंगलवार देर शाम सड़क पर तेंदुए को बैठा देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। जिसके चलते पंद्रह मिनट तक मार्ग जाम रहा। लोगों में अफरातफरी मच गई और फोन कर अपने-अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब आठ बजे नया गांव और कमालपुरी मार्ग से लोग बाइकों से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह रामगंगा पोषक नहर से निकले ही थे कि नयागांव से कमालपुर माफी गांव के मार्ग पर तेंदुआ बैठा हुआ था। जिससे देखकर बाइक सवारों के होश हो गए। एकाएक कई बाइक वहां पहुंच गई। लोगों ने फोन कर आसपास के ग्रामीणों को तेंदुआ होने की जानकारी दी। करीब पंद्रह मिनट तक तेंदुए सड़क पर बैठा रहा। सूचना मिलते ही लाठी-डंडों से लैस स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। इससे पहले तेंदुआ गन्ने के खेत में जा घुसा। ग्रामीणों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें