फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में बंधी बकरी को उठा ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर आंगन में बंधी बकरी को तेंदुए ने जंगल में ले जाकर खा लिया। सुबह किसान को जागने पर बकरी घर नहीं मिली। जंगल में उसके अवशेष मिलने पर तेंदुए द्वारा निवाला बनाने की जानकारी गांव में फैल गई। सूचना मिलने पर वन दरोगा टीम के साथ गांव में पहुंचे। घटना की जानकारी ली। तेंदुए द्वारा बकरी को खाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव शकूराबाद में मंगलवार रात्रि का है। गांव निवासी जौहर उर्फ जहूर का घर बाहरी छोर पर है। उन्होंने बकरी पाल रखी हैं। मंगलवार की रात बकरी को आंगन में बांध कर सो गए। किसान ने बताया कि रात में किसी समय दीवार कूद कर तेंदुए घर में पहुंच गया। यहां से एक बकरी को उठा कर ले गया। घर से कुछ दूर जंगल में ले जाकर उसे खा गया। बुधवार सुबह वह सोकर उठे।आंगन में बकरी न पाकर उसे तलाश करने निकले। घर से कुछ दूर पर उसके अवशेष पड़े मिले।
इसके बाद खबर फैलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचना दी। गांव में पहुंची टीम ने तेंदुए की जानकारी ली। तेंदुए द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने से ग्रामीणों में खासी दहशत है। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि शकूराबाद में तेंदुए द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने की जानकारी है। वह खुद मौके पर गए थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के जंगल में पिंजड़ा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें