फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की वर्चुअल बैठक में हर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया गया। साथ ही 31 जुलाई को पीएम मोदी की मन बात को शक्ति केंद्र पर सुना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की एक वर्चुअल बैठक लाइव प्रसारण क्षेत्रीय अध्यक्षता मोहित बेनीवाल ने की। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को मन की बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र स्तर पर सुना जाना सुनिश्चित किया है। शक्ति केंद्र पर बूथ के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। कहा कि वर्चुअल बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफलता को भाजपा के बूथ से लेकर जिले के पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले क्षेत्र के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं जनप्रतिनिधियों को सहभागिता निभानी है। देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष में अमृत महोत्सव पूरे जिले में जोश एवं उत्साह के साथ मनाना है। यह उत्सव 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। जिससे ऐसा लगे कि पूरे भारत में आजादी का जश्न उत्साह एवं जोश के साथ देश मना रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, रमेश कलाल, अतुल चौधरी, अनुज औलख, अमन चौधरी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें