फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान के घेर से बछड़े को उठा ले गया तेंदुआ

Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। अब गांव रामनगर से तेंदुआ किसान के घेर से बछड़ा उठा ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।
नौगांवा सादात क्षेत्र में तेंदुआ दहशत का पर्याय बना हुआ है। तेंदुआ रोजाना कहीं न कहीं दिखाई दे रहा है। कई लोगों पर हमला भी कर चुका है। अब ताजा मामला क्षेत्र के गांव रामनगर का है। गांव में किसान चंद्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। सोमवार रात चंद्रपाल सिंह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। घर के दूसरे हिस्से में उनका घेर बना है। रात करीब ढाई बजे तेंदुआ उनके घेर में घुस आया और उनके बछड़े को उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की पिंजरा लगवाने की मांग

मंगलवार सुबह चार बजे चंद्रपाल सिंह उठे तो बछड़ा गायब था। इस पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की की फुटेज देखी तो होश उड़ गए, जिसमें तेंदुआ बछड़े को ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें