फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुबका के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव चुबका के जंगल में शुक्रवार को तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत पर गए किसान चंद्रमणि और रमेश ने तेंदुए को देखा। दोनों किसी तरह वहां से निकलकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए। इससे पहले ही तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक खेत और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। तेंदुए के जंगल में छिपे होने की आशंका से किसान खेतों पर अकेले जाने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश और निगरानी कराने की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि गांव में टीम भेजकर निगरानी कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें