फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोशाला के पास दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Sun, 04 Jun 2023 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जिले में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना कहीं न कहीं तेंदुआ दिखाई दे रहा है। अब कताई मिल में बनी गोशाला के पास तेंदुआ देखा गया है। जिससे लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के कताई मील पर गोशाला बनी हुई है। यहां करीब 50 से 55 पशु हैं। कताई मिल के पास रहने वाले लोगों ने शुक्रवार की रात तेंदुए को घूमते हुए देखा। जिससे लोग दहशत में आ गए। लाठी-डंडों से लैस होकर ग्रामीणों ने तेंदुए को तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जिसके बाद टीम ने गोशाला के बाहर पिंजरा लगा दिया है।
डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तेंदुआ देखने की बात कही है। इसलिए पिंजरा लगाया गया है। वहीं लोगों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मालूम रहे कि एक सप्ताह पहले मूंढाखेड़ा में तेंदुआ देखा गया था। इससे पहले क्षेत्र के गांव बाकीपुर में तीन तेंदुए देखे गए थे। जिसमें दो तेंदुए मौके से भाग गए थे। जबकि ग्रामीणों ने एक साल के शावक को लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें