फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क पर छलांग लगाता दिखा तेंदुआ, सफाई कर्मियों ने दौड़कर बचाई जान

Tue, 01 Aug 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। जिले में तेंदुए की दहशत बरकरार है। रजबपुर के पीठखेड़ा के बाद अब तेंदुआ डिडौली ढेला नगला गांव के जंगल में देखा गया है। तेंदुए को सड़क पर छलांग लगाता को देखकर सफाई कर्मियों के होश उड़ गए उन्होंने वापस भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

जनपद में सावन माह की कांवड़ यात्रा चल रही है। हाईवे पर हादसों से निपटने के लिए प्रशासन ने सफाई कर्मियों की ड्यूटी अवैध कटों पर लगा रखी है। जिससे लोगों को एक लेन से दूसरी लेन पर जाने से रोका जा सके। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मीरा सराय गांव निवासी सफाई कर्मी संजय सिंह और पृथ्वीपुर कलां निवासी नरेंद्र कुमार की ड्यूटी भी हाईवे पर लगी हुई है।
रविवार की शाम दोनों बाइक पर सवार होकर डिडौली जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ढेला नगला गांव के पास पहुंची। तभी उन्होंने सड़क पर तेंदुए को छलांग लगाते हुए देखा। तेंदुए को देखते ही सफाई कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही बाइक को वापस मोड़ कर दिया और वहां से भागकर जान बचाई। उन्होंने मामले की जानकारी अन्य राहगीरों को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कुछ देर बाद तेंदुए के वहां से जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्य के लिए रवाना हुए। तेंदुए के जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें