फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूरनपुर गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Thu, 18 Jan 2024 03:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला मुख्यालय से सटे गांवों के आस-पास लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जबकि वन विभाग की जिम्मेदार चेन की नींद सो रहे हैं। गुलड़िया के बाद अब तेंदुआ पूरनपुर गांव के जंगल में देखा गया है। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डिडौली गांव के रहने वाले तसव्वर, फहीम और शाहनवाज मंगलवार की रात अमरोहा से घर लौट रहे थे। इस दौरान तीनों कार में सवार होकर अमरोहा से वाया पूरनपुर होकर डिडौली जा रहे थे। जैसे ही पूरनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर तेंदुए को खड़े हुए देखा। उन्होंने तुरंत ही कार को रोक लिया और तेंदुए को देखने लगे।
थोड़ी देर में बाइक सवार लोग भी वहां आ गए। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। लगातार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पहले दो दिन तक तेंदुआ नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव के आसपास देखा गया था। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि जिले में तेंदुए की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। इसलिए लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अगर तेंदुआ कहीं दिखाई दे रहा है तो उसे छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें