फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांग्रेसियों ने किया राम का गुणगान, बोले अन्याय और अहंकार को मिटाना होगा

Thu, 18 Jan 2024 03:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गांधी मूर्ति चौक पर एकत्र हुए और राम का गुणगान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता की। कहा कि उनकी सद्बुद्धि के लिए ही प्रार्थना की जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर स्थित गांधी मूर्ति चौक पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी ने कहा कि मकरसंक्रांति के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, धीरज गुर्जर अयोध्या नगरी में गए थे। सरयू नदी में स्नान किया और भगवान श्री राम की मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किए। आरोप लगाया कि इन सभी के साथ भाजपा और आरएसएस के लोगों ने अभद्रता की। कांग्रेस पार्टी के ध्वज का अपमान किया। इसी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने राम रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम गाकर ईश्वर से प्रार्थना की गई है। कहा कि भगवान श्री राम भाजपा और आरएसएस के लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करे। भारत देश में धर्म और जाति के आधार पर बंटवारा न करें। इस दौरान अब्दुल सत्तार सैफी, नरेंद्र चौधरी, सचिन चौहान, जयपाल सिंह जाटव, राजकुमार अरुण, सरदार इन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें